P m किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

हर पात्र किसान परिवार को ₹6,000 प्रति वर्ष आर्थिक सहायता मिलती है।

राशि तीन किस्तों में दी जाती है: ₹2,000 + ₹2,000 + ₹2,000।

पैसा सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए किसान के खाते में जाता है।

पात्रता

जिन किसानों के पास खेती योग्य भूमि है।

भूमि का रिकॉर्ड राज्य सरकार में दर्ज होना चाहिए।

आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अनिवार्य हैं।

किन किन किसानों को लाभ नहीं मिलता है ?

आयकर देने वाले व्यक्ति।

सरकारी कर्मचारी (कुछ श्रेणियों को छोड़कर)।

डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर।

बड़े किसान जिनके पास अधिक भूमि है (राज्य अनुसार सीमा बदलती

आवेदन कैसे करें?

वेबसाइट: pmkisan.gov.in

“Farmers Corner” में जाकर New Farmer Registration चुनें।

आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक विवरण भरें।

आवेदन सबमिट करें और स्थिति Status Check से देखें।

किस्त कैसे चेक करें

Farmers Corner → Beneficiary Status

मोबाइल/आधार/खाता नंबर डालकर किस्त देखें।

e-KYC जरूरी

PM-KISAN की किस्तें पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है।

आप इसे OTP के जरिए ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर पर पूरा कर सकते हैं।

योजना के फायदे

छोटे किसानों को खेती शुरू करने के लिए नियमित धन।

बीज, खाद, कीटनाशक आदि खरीदने में मदद।

किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार।

http://cropdiseaseguide.in


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *