यह एक सरकारी फसल बीमा योजना है, जिसमें किसान बहुत ही कम प्रीमियम देकर अपनी खरीफ, रबी और वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों का बीमा करा सकते हैं। फसल नष्ट होने पर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाता है।
योजना का मुख्य उद्देश्य
प्राकृतिक आपदियों से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई करना।
किसानों की आय को स्थिर रखना।
कृषि क्षेत्र में जोखिम कम करना।
किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना।
प्रीमियम दरें (Premium Rates)
सरकार ने किसानों के लिए बहुत कम प्रीमियम तय किया है:
फसल का प्रकार किसान प्रीमियम
खरीफ फसल 2%
रबी फसल 1.5%
वाणिज्यिक व बागवानी फसलें 5%
किस नुकसान पर मिलता है बीमा
सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि
चक्रवात, भूस्खलन, तूफान
कीट व रोगों से नुकसान
कटाई के बाद फसल के नुकसान पर (14 दिन तक)
कौन कौन किसान शामिल हैं
सभी किसान (ऋणी व गैर-ऋणी)
पट्टेदार किसान
शेयर क्रॉपिंग करने वाले किसान
आवेदन कैसे करें
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
👉 https://pmfby.gov.in
स्टेप 2: Farmer Corner पर क्लिक करें
“Apply for Crop Insurance” चुनें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन करें
आधार नंबर
मोबाइल नंबर
बैंक खाता विवरण
फसल व क्षेत्र चुने
जिस फसल का बीमा कराना है उसे चुनें।
दस्तावेज अपलोड करें
आधार कार्ड
भूमि दस्तावेज
बैंक पासबुक
प्रीमियम भुगतान करे
प्रीमियम का भुगतान करते ही बीमा पॉलिसी सक्रिय हो जाती है।
क्लेम कैसे मिलेगा
फसल क्षति होते ही 72 घंटों में डैमेज की रिपोर्ट करें।
ग्राम/तालुका स्तर पर सर्वे किया जाता है।
नुकसान का आकलन करके राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
PMFBY के लाभ
कम प्रीमियम, बड़ा कवरेज
सीधे खाते में क्लेम का भुगतान
प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा
आधुनिक खेती को बढ़ावा
Leave a Reply