उद्देश्य :
● छात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन के लिये प्रोत्साहित करना
देय लाभ
● कृषि विषय लेकर सीनियर सेकेंडरी में अध्ययनरत छात्राओं को राशि रुपये 15000 प्रतिवर्ष की दर से 11वीं एवं 12वीं कक्षा हेतु।
● कृषि स्नातक शिक्षा जैसे उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण व श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर में अध्ययनरत छात्राओं को 25000 रुपये प्रतिवर्ष की दर से 4/5 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु।
● कृषि स्नातकोत्तर शिक्षा (एम.एस.सी. कृषि) में अध्ययनरत छात्राओं को 25000 रुपये राशि प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु।
● कृषि विषय में पी.एच.डी. में अध्ययनरत छात्राओं को 40000 रुपये प्रतिवर्ष अधिकतम 3 वर्ष हेतु।

पात्रता
● केवल राजस्थान की मूल निवासी ऐसी छात्राएं जो राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत है।
आवश्यक दस्तावेज
● मूल निवास प्रमाण पत्र
● गत वर्ष की अंकतालिका
आवेदन प्रक्रिया
● राज किसान साथी पोर्टल पर जनाधार के माध्यम से स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
प्रोत्साहन राशि इनको देय नहीं होगी
● गत वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लेने पर
● जिन छात्राओं ने श्रेणी सुधार हेतु उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया हो
● सत्र के मध्य विद्यालय / महाविद्यालय / विश्वविद्यालय छोड़कर जाने वाली छात्राएं

Stay connected with us

Leave a Reply