कृषि छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि



उद्देश्य :
● छात्राओं  को  कृषि  विषय  में  अध्ययन  के  लिये प्रोत्साहित  करना

देय लाभ
● कृषि  विषय  लेकर  सीनियर  सेकेंडरी  में  अध्ययनरत छात्राओं  को  राशि  रुपये  15000  प्रतिवर्ष  की  दर  से 11वीं  एवं  12वीं  कक्षा  हेतु।

● कृषि  स्नातक  शिक्षा  जैसे  उद्यानिकी,  डेयरी,  कृषि अभियांत्रिकी,  खाद्य  प्रसंस्करण  व  श्री  कर्ण  नरेन्द्र व्यवसाय  प्रबंधन  महाविद्यालय,  जोबनेर  में  अध्ययनरत छात्राओं  को  25000  रुपये  प्रतिवर्ष  की  दर  से  4/5 वर्षीय  पाठ्यक्रम  हेतु।

● कृषि  स्नातकोत्तर  शिक्षा  (एम.एस.सी. कृषि)  में अध्ययनरत  छात्राओं  को  25000  रुपये  राशि  प्रतिवर्ष  की  दर  से  2  वर्षीय  पाठ्यक्रम  हेतु।

● कृषि  विषय  में  पी.एच.डी.  में  अध्ययनरत  छात्राओं  को 40000  रुपये  प्रतिवर्ष  अधिकतम  3  वर्ष  हेतु।

कृषि विषय लेने पर छात्राओं को प्रोत्साहन राशि

पात्रता
● केवल  राजस्थान  की  मूल  निवासी  ऐसी  छात्राएं  जो राजकीय  एवं  राज्य  सरकार  द्वारा  मान्यता  प्राप्त  विद्यालयों,  महाविद्यालयों,  विश्वविद्यालयों  में  अध्ययनरत  है।

आवश्यक  दस्तावेज
● मूल  निवास  प्रमाण  पत्र
● गत  वर्ष  की  अंकतालिका

आवेदन प्रक्रिया
● राज किसान  साथी  पोर्टल  पर  जनाधार  के  माध्यम  से स्वयं  या  नजदीकी  ई-मित्र  केन्द्र  पर  जाकर  आवेदन  किया  जा  सकता  है।

प्रोत्साहन राशि इनको देय नहीं होगी
● गत  वर्ष  में  अनुत्तीर्ण  छात्राओं  को  पुनः  उसी  कक्षा  में प्रवेश  लेने  पर
● जिन  छात्राओं  ने  श्रेणी  सुधार  हेतु  उसी  कक्षा  में  पुनः प्रवेश  लिया  हो
● सत्र  के  मध्य  विद्यालय /  महाविद्यालय  /  विश्वविद्यालय छोड़कर  जाने  वाली  छात्राएं

Stay connected with us


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *