जीवामृत (Jeevamrut) एक प्राकृतिक, सस्ता और प्रभावी जैविक घोल है जिसे मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने, पौधों की वृद्धि तेज करने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
यह देसी गाय के गोबर, गौमूत्र, गुड़, बेसन और मिट्टी से तैयार किया जाता है।
🧪 आवश्यक सामग्री
1.देशी गाय का ताज़ा गोबर 10–12 किलो
2. देशी गाय का गौमूत्र 10 लीटर
3.गुड़ 2 किलो
4.बेसन (चना/गेंहू) 2 किलो
5.मिट्टी (खेत की/बरगद/पीपल के नीचे की) 2 मुट्ठी
5.पानी 200 लीटर
विधि
जीवामृत बनाते की प्रकिया निम्न प्रकार हैं
1.सारी सामग्री को एक प्लास्टिक के ड्रम में मिला ले
2. इसके बाद 2–3 दिन तक दिन में दो बार लकड़ी से घोल को हिलाएँ
– इसे ढककर रखें लेकिन पूरी तरह बंद न करें (गैस निकलनी चाहिए)
3. इसके बाद 48–72 घंटे बाद आपका जीवामृत पूरी तरह तैयार है
– यह 1 हफ्ते तक उपयोग किया जा सकता है
- नैनो यूरिया से खेती में क्रांतिकारी बदलाव कैसे आए? (2025)नैनो यूरिया का उपयोग कैसे करें?नैनो यूरिया एक आधुनिक तरल उर्वरक है, जो कम मात्रा में अधिक नाइट्रोजन प्रदान करता है। इसके सही उपयोग, फायदे और छिड़काव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
- मिनी स्पिंकलरमिनी स्पिंकलर लगाने पर किसानों को 75% अनुदान मिलेगा
- फसलों में जिंक का प्रयोगफसलों में जिंक का प्रयोग कब करे? जिंक का प्रयोग कैसे करें
- प्रधान मंत्री फसल बीमा योजनायह एक सरकारी फसल बीमा योजना है, जिसमें किसान बहुत ही कम प्रीमियम देकर अपनी खरीफ, रबी और वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों का बीमा करा सकते हैं। फसल नष्ट होने पर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाता है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदियों से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई करना। किसानों की आय को स्थिर रखना। कृषि क्षेत्र में जोखिम कम करना। किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना। प्रीमियम दरें (Premium Rates) सरकार ने किसानों के लिए बहुत कम प्रीमियम तय… Read more: प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना
- P m किसान सम्मान निधि योजना क्या है?PM किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें? सलाना 6000 रुपए का लाभ ले
उपयोग कैसे करे?
1. 200 लीटर पानी में 5–10 लीटर जीवामृत मिलाकर
खेत में सिंचाई के साथ डालें
2. 10 लीटर पानी में 500–600 ml जीवामृत मिलाकर
हर 15 दिन में एक बार स्प्रे करें
सावधानियां
ड्रम में लोहे का डंडा न डालें — केवल लकड़ी का उपयोग करें
धूप में न रखें, छांव में रखें
गैस बनने के कारण ढक्कन पूरी तरह बंद न करें
खराब गंध या सड़न होने पर उपयोग न करें
आपके सवाल
- जीवामृत कितने दिन तक काम में लेते है?
Ans 7-10 दिन सबसे ज्यादा अच्छा रहता है
2. क्या जीवामृत सभी फसलों में काम में ले सकते है?
Ans हा सभी फसलों में ले सकते है




Leave a Reply