निमास्त्र कैसे बनाए

प्राकृतिक खेती में निमास्त्र एक अत्यंत प्रभावी, सस्ता और जैविक कीटनाशक माना जाता है। यह फसलों को कीटों से सुरक्षित रखते हुए मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ाता है। निम्नलिखित विधि से किसान निमास्त्र को घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं।

निमास्त्र क्या है

निम, गोमूत्र, गौ-गोबर और देशी सामग्री से तैयार एक जैविक कीटनाशक है। यह रस चूसक एवं पत्ती खाने वाले कीटों जैसे– महू, माइट्स, सफेद मक्खी, थ्रिप्स, इल्ली आदि पर प्रभावी है।

निमास्त्र बनाने के लिए सामग्री

1 नीम की पत्ती या निम की फल/निमौली 5 किलो
2 गौमूत्र 10 लीटर
3 गौ-गोबर 2 किलो
4 लहसुन की पेस्ट (वैकल्पिक) 250 ग्राम
5 पानी आवश्यकता अनुसार

निमास्त्र बनाने की विधि

नीम का घोल तैयार करें

5 kg नीम की पत्तियां या निबोली को मोटा पीस ले

इसे एक मोटे ड्रम डाल दें

गौमूत्र और गोबर मिलाए

10 लीटर गौ मूत्र मिलाए

फिर 2kg गौ गोबर मिलाए

पानी और अन्य सामग्री जोड़े

आवश्यकतानुसार पानी डाले 15-20 लीटर पानी डाले

कीटों पर तेज असर के लिए 250 ग्राम लहसुन की पेस्ट भी मिला सकते हैं।

ड्रम को छाया में रखकर 4-5 दिन तक सुबह शाम लकड़ी के डंडे से हिलाए

छानना

तैयार घोल को छलनी से छान ले निमास्त्र तैयार है

उपयोग कैसे करे

10 लीटर पानी में 1 लीटर निमास्त्र मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *