मृदा नमूना कैसे लें ( soil sample collection guide)

मृदा नमूना कैसे लें? यह जानना हर किसान के लिए जरूरी है। खेत से सही तरीके से मिट्टी का नमूना लेने की विधि, सावधानियाँ और फायदे हिंदी में।मृदा नमूना कैसे लें? सही तरीका व सावधानियाँ | Crop Disease Guide

सही तरीके से लिया गया मृदा नमूना ही सही जांच रिपोर्ट देता है।
अगर नमूना गलत लिया गया, तो उर्वरक की सिफारिश भी गलत हो जाएगी और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

मृदा नमूना क्यों जरूरी हैं?

मिट्टी में पोषक तत्वों (NPK, सूक्ष्म पोषक तत्व) की जानकारी मिलती है

उर्वरक की सही मात्रा तय होती है

फसल उत्पादन बढ़ता है

मिट्टी की संरचना, pH, कार्बन आदि की स्थिति पता चलती है

मृदा नमूना कब कब लेना चाहिए

नई फसल बुवाई से 20–25 दिन पहले

खेत में खाद/उर्वरक डालने या दवा छिड़कने से पहले

बरसात से ठीक पहले या बाद में भी नमूना लिया जा सकता है

मृदा नमूना लेने के स्थान का चुनाव ?

खेत को 2–4 बराबर हिस्सों में बाँटें

प्रत्येक हिस्से से अलग नमूना लें

जहाँ खाद के ढेर पड़े हों, गोबर, मूत्र, खरपतवार जले हों, नालियाँ हों—वहाँ से नमूना ना लें

मृदा नमूना कैसे लें ( स्टेप बाय स्टेप)

1 ज़िक जेक तरीके से खेत में चले

खेत में 5-10 अलग अलग स्थान चुने

2. ऊपरी परत हटाए

सतह की 2-3 सेमी मिट्टी हटाए और नीचे से साफ साफ मिट्टी ले

3. मिट्टी की गहराई

सामान्य फसलों के लिए 0-15 सेमी

बागवानी और गहरी जड़ों वाली फसलों के लिए 0-30 सेमी

4. कुदाल/खुरपी से नमूना ले

गड्ढा बनाकर V आकर से मिट्टी ले

5. बाल्टी में नमूना एकत्रित करें

5-10 जगह से लिए गए नमूने को एकत्रित करके एक मिश्रित नमूना बनाए

6. 1/2 से 1 kg मिट्टी अलग करे

मिश्रित नमूना में से 300-500 ग्राम मिट्टी एक पॉलीथीन बैग में डाले

7.लेबल लगाए

किसान का नाम मय पिता/पति

जाति

ग्राम पंचायत

ग्राम

खसरा नंबर

मोबाइल नंबर

8. सावधानियां

  1. नमूना पूरी तरह सूखा हो
  2. पालीथीन बैग में हवा नहीं हो
  3. बैग में पक्का लेबल लगा हो
  4. नमूना लेने के 48 घंटे के अंदर नमूना लैब में पहुंचाए

सही तरीके से मृदा नमूना लेने के फायदे


सही तरीके से लिया गया मृदा नमूना ही खेत की असली स्थिति बताता है। अगर नमूना वैज्ञानिक तरीके से लिया जाए, तो फसल प्रबंधन और उर्वरक उपयोग दोनों में बड़ा लाभ मिलता है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *